Assam Rifles Syllabus In Hindi 2026: परीक्षा पैटर्न, PET

यह लेख असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन भर्ती 2026 का के बारे में जानकारी देता है जिसमे Assam Rifles Syllabus In Hindi 2026 पीडीऍफ़ डाउनलोड, विषयों का टॉपिक-वार सिलेबस, CBT पैटर्न, PET/PST, चयन प्रक्रिया और तैयारी कैसे करनी है ये सभी कुछ देखने को मिलेगा.

Assam Rifles vacancy 354 ग्रुप C पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आख़िरी तारीख़ 28 अक्टूबर 2026 है तो अगर आप Assam Rifles Syllabus पीडीएफ, परीक्षा पैटर्न, चयन के चरण, PST/PET के मानक, पुराने प्रश्न-पत्र नीचे आपको प्रदान कराने वाले है.

Assam Rifles Syllabus Exam Overview :-

असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन भर्ती 2026 में कुल 354 में 219 राइफलमैन, 129 वारंट ऑफिसर और 6 हवलदार पदों पर भर्ती ली जा रही है.

विवरणजानकारी
संगठनमहानिदेशालय असम राइफल्स, शिलांग
आवेदन की अवधि28 सितंबर – 28 अक्टूबर 2026
आयु सीमा (1 जुलाई 2026 तक)राइफलमैन/हवलदार: 18–23 वर्ष;
वारंट ऑफिसर: 18–25 वर्ष
आवेदन शुल्क₹100 (UR/OBC/EWS);
SC, ST और पूर्व सैनिक शुल्क-मुक्त
रैली (संभावित)23 नवंबर 2026 से
आधिकारिक वेबसाइटassamrifles.gov.in

Assam Rifles Tradesman selection Process :-

इसमें चयन प्रक्रिया के चरण इस क्रम में हैं: –

  • PST और PET,
  • दस्तावेज़ सत्यापन,
  • 100 अंकों की CBT,
  • क्वालिफाइंग ट्रेड स्किल टेस्ट
  • मेडिकल जाँच।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट ।

Assam Rifles परीक्षा पैटर्न: –

  • इसकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 100 अंकों की होगी।
  • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सामान्य/EWS के लिए 35% और SC/ST/OBC के लिए 33% हैं।
  • इसमें चार विषय होते हैं: अंग्रेज़ी, रीज़निंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता।
  • हर विषय के 25 प्रश्न और 25 अंक का हैं।
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
विषयप्रश्नअंक
English Language2525
Reasoning Ability2525
Quantitative Aptitude2525
General Awareness2525
कुल100100

Assam Rifles Syllabus In Hindi 2026

अंग्रेज़ी (English Language)

  • Synonyms/Antonyms, Spelling Test
  • Spotting Errors, Error Correction, Sentence Improvement
  • Fill in the Blanks, Prepositions
  • Idioms & Phrases
  • Active-Passive Voice, Transformation, Joining Sentences
  • Para Completion, Sentence Arrangement

रीज़निंग (Reasoning Ability)

  • Analogy, Classification (Verbal और Figure)
  • Coding-Decoding, Number Series
  • Direction Sense, Blood Relations
  • Decision Making, Data Sufficiency
  • Arithmetical Reasoning, Space Visualization, Visual Memory

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित)

  • Number System, HCF-LCM
  • Percentage, Ratio & Proportion, Average
  • Profit & Loss, Discount
  • Simple & Compound Interest
  • Time & Work, Pipes & Cisterns, Time & Distance
  • Mixture & Alligation, Ages
  • Data Interpretation

सामान्य जागरूकता (General Awareness)

  • करंट अफेयर्स
  • इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था और संविधान
  • अर्थव्यवस्था, विज्ञान और पर्यावरण
  • खेल, पुरस्कार, पुस्तकें और लेखक, महत्वपूर्ण दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय संगठन, भारतीय सशस्त्र बल
  • राज्य, राजधानियाँ, भाषाएँ, आविष्कार, संस्कृति और त्योहार

Assam Rifles Tradesman Syllabus In Hindi 2026 PDF Download


Assam Rifles Tradesman PET और PST (PMT) :-

  • सामान्य श्रेणी (पूरे भारत) के पुरुषों के लिए ऊँचाई 170 सेमी और सीना 80–85 सेमी है।
  • क्षेत्रीय छूट वाले उम्मीदवारों के लिए ऊँचाई 165 सेमी और ST के लिए 162.5 सेमी है।
  • वज़न ऊँचाई और उम्र के अनुपात में होना चाहिए।
श्रेणीन्यूनतम ऊँचाई
सामान्य (अखिल भारतीय)170 सेमी
क्षेत्रीय छूट165 सेमी
अनुसूचित जनजाति (ST)162.5 सेमी
क्षेत्रदौड़ की दूरीसमय सीमाआवश्यक औसत गतिPET का प्रकार
सभी क्षेत्र5 किमी24 मिनटलगभग 4 मिनट 48 सेकंड/किमीक्वालिफाइंग
लद्दाख1.6 किमी7 मिनटलगभग 4 मिनट 23 सेकंड/किमीक्वालिफाइंग
  • PET (दौड़) केवल क्वालिफाइंग है।
  • अन्य सभी क्षेत्रों में 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी.
  • जबकि लद्दाख के लिए 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।

असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन तैयारी की रणनीति

1. पहले मैदान, फिर किताब– PET पहले होता है और उसे पास करके CBT तक पहुँचेंगे तो सप्ताह में 3–4 दिन दौड़ का अभ्यास रखें और दूरी धीरे-धीरे बढ़ाएँ।

2. रोज़ का बँटवारा– तैयारी के घंटे सीमित हैं तो हर दिन दो विषय पढ़ें (रीज़निंग या अंग्रेज़ी) और (गणित या GK)।

3. गणित में सूत्र नहीं, सवाल जमा करें– हर टॉपिक के 20–25 सवाल हल करे।

4. करंट अफेयर्स रोज़ 20 मिनट – इन्हें फिर हर हफ़्ते के अंत में उन्हें दोहरा लें।

5. मॉक टेस्ट CBT दें– चूँकि इस बार परीक्षा कंप्यूटर पर है तो स्क्रीन पर सवाल पढ़ने और रफ़ काम की आदत पहले से डालें।


Best Books For Assam Rifles Tradesman and Technical :-

विषयकिताब/स्रोत
अंग्रेज़ीWren & Martin;
S.P. Bakshi की Objective General English
रीज़निंगR.S. Aggarwal की Verbal & Non-Verbal Reasoning
गणितR.S. Aggarwal की Quantitative Aptitude;
NCERT (कक्षा 6–10)
सामान्य जागरूकताNCERT (इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, विज्ञान);
Lucent GK; कोई एक मासिक करंट अफेयर्स पत्रिका

निष्कर्ष :-

असम राइफल्स की भर्ती में सिलेबस छोटा है पर चयन प्रक्रिया के चरण कई हैं। 25-25 प्रश्नों चार विषय आपको CBT में अंक दिलाएँगे और 5 किमी की दौड़ करनी होगी।

इसलिए अब से ही दौड़ और पढ़ाई दोनों की रोज़ की दिनचर्या बना लें पर सबसे पहले आपको आधिकारिक अधिसूचना की PDF पढ़कर डाउनलोड कर ले और सारी डिटेल चेक कर ले.


Assam Rifles Syllabus FAQ :-

1. Assam Rifles Syllabus में कौन-कौन से विषय हैं?
इसमें चार विषय है – English, Reasoning, Quantitative Aptitude और General Awareness।

2. क्या असम राइफल्स की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
नेगेटिव मार्किंग नही है.

3. Assam Rifles PET में क्या करना होता है?
लद्दाख को छोड़कर सभी क्षेत्रों में 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी है।

4. क्या सिर्फ़ CBT में अच्छे अंक काफ़ी हैं?
नहीं। PST/PET, दस्तावेज़ सत्यापन, स्किल टेस्ट और मेडिकल भी पास करने होते हैं क्योकि मेरिट लिस्ट CBT के अंकों से बनती है।

5. Assam Rifles भर्ती 2026 आवेदन कब तक और कहाँ करें?
last date – 28 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक इस पर assamrifles.gov.in कर सकते है.

6. क्या महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं?
नहीं ! इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

CTA :-

अन्य भर्ती की ताज़ा तारीख़ों, एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट अपडेट के लिए naukristatus.in को बुकमार्क कर लें और नीचे दी गई संबंधित पोस्ट पढ़ें।

प्रिय दोस्तों, में एक ब्लॉगर हूँ जो की मै पिछले 6 वर्षो से सरकारी नौकरी, सिलेबस, एडमिट कार्ड और रिजल्ट जैसे टॉपिक पर ब्लॉग पर काम कर रहा हु तो यदि आपको सरकारी नौकरी सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनी है तो इस ब्लॉग को फॉलो कर लेवे.

Leave a Comment