इस लेख में Bihar STET Syllabus In Hindi को समझाया गया है इसमें पेपर 1 और 2 का परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सिलेबस को टॉपिक को डिटेल में समझाने के अलावा पास होने के लिए तैयारी की योजना के बारे में बताने वाले है.
Bihar STET Exam Overview :-
Bihar STET बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कराती है यह कक्षा 9-10 और 11-12 में पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग परीक्षा है।
| बिंदु | जानकारी |
|---|---|
| आयोजक | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| पेपर 1 | माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) |
| पेपर 2 | उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) |
| प्रश्न व अंक | प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न, 150 अंक |
| माध्यम | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| समय | 150 मिनट |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
Bihar STET Exam Pattern 2026
- हर पेपर 150 अंकों का है।
- इसमें 100 अंक चुने हुए विषय के हैं और 50 अंक शिक्षण कला व अन्य दक्षताओं के।
- पैटर्न इस तरह का है:
| खंड | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| यूनिट 1: विशिष्ट विषय | 100 | 100 |
| यूनिट 2: शिक्षण कला (Art of Teaching) | 30 | 30 |
| सामान्य ज्ञान | 5 | 5 |
| पर्यावरण विज्ञान | 5 | 5 |
| गणितीय अभियोग्यता | 5 | 5 |
| तार्किक चिंतन | 5 | 5 |
| कुल | 150 | 150 |
Bihar STET Syllabus In Hindi: यूनिट 1 (विशिष्ट विषय)
पेपर 1 का सिलेबस स्नातक स्तर के विषय पर आधारित है और पेपर 2 का स्नातकोत्तर स्तर पर। इसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, भोजपुरी, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और कई अन्य विषय हैं।
पेपर 2 में भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषय आते हैं।
पेपर 1 (हिंदी): संधि, समास, संक्षेपण, पारिभाषिक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियाँ, वाक्य शुद्धि, पदबंध, वाच्य, वाक्य के प्रकार, शब्द-शक्ति, अलंकार, छंद, काव्य-गुण और रस।
पेपर 2 (हिंदी): हिंदी साहित्य का काल विभाजन, आदिकाल-भक्तिकाल-रीतिकाल की प्रवृत्तियाँ और रचनाकार, काव्यशास्त्र, व्याकरण और प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ।
पेपर 1 व्याकरण में व्याकरण सम्बंधित होता है और पेपर 2 साहित्य से सम्बंधित होता है।
यूनिट 2 का सिलेबस:
पेपर 1 और 2 दोनों में यह खंड एक जैसा है और बहुत से उम्मीदवार इसे अलग अलग समझते है
- शिक्षण कला (30 अंक): शिक्षण-अधिगम की विधियाँ, बाल मनोविज्ञान, मूल्यांकन और कक्षा प्रबंधन।
- सामान्य ज्ञान (5 अंक): सामान्य जागरूकता और करेंट अफेयर्स।
- पर्यावरण विज्ञान (5 अंक): ठोस अपशिष्ट, वनों की कटाई, ग्लोबल वार्मिंग, वनस्पति और जीव-जंतु जैसे विषय।
- गणितीय अभियोग्यता (5 अंक): क्षेत्रफल, औसत, चक्रवृद्धि ब्याज, दशमलव भिन्न, ल.स.-म.स., ऊँचाई और दूरी।
- तार्किक चिंतन (5 अंक): सादृश्य, वर्गीकरण, श्रेणी, कोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध, दिशा।
Bihar Stet Syllabus 2026 Pdf Download In Hindi –
नीचे दिए गये लिंक से bihar Stet Syllabus paper 1 and paper 2 pdf download कर सकते है जिसमे दोनों पेपर का पीडीऍफ़ दे रखा है –
| bihar stet paper 1 syllabus pdf | bihar stet paper 2 syllabus pdf |
|---|---|
| हिंदी | हिंदी |
| संस्कृत | संस्कृत |
| भोजपुरी | |
| science | zoology, chemistry, physics, math’s |
| english | english |
| social studies | भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, Sociology |
| commerce |
यह भी पढ़े :-
Bihar STET previous year Cut-off :-
| श्रेणी | न्यूनतम प्रतिशत | 150 में से अंक |
|---|---|---|
| सामान्य | 50% | 75 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 45.5% | 68.25 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 42.5% | 63.75 |
| SC / ST | 40% | 60 |
Bihar STET Previous Year Paper पीडीऍफ़ :-
पुराने पेपर को हल करना बहुत ज़रूरी होता है क्योकि इससे पेपर का लेवल का पता चलता है :-
- पहले पढ़ें, फिर हल करें – सिलेबस का एक चक्र पूरा करने के बाद ही पूरा पेपर उठाएँ।
- समय लगाकर हल करें– 150 मिनट में 150 प्रश्न का मतलब है प्रति प्रश्न औसतन एक मिनट। पहले यह रफ्तार पकड़ें।
- बार-बार आने वाले टॉपिक अलग लिखें- अगले पुनरावृत्ति में इन्हें पहले पढ़ें।
पुराने प्रश्नपत्र BSEB की वेबसाइट पर मिल सकते है या फिर आप नीचे दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते है :-
बिहार एसटेट परीक्षा की तैयारी कैसे करे
- हफ्ते के चार दिन विषय को दें, दो दिन शिक्षण कला और यूनिट 2 को और एक दिन रिवीज़न व मॉक टेस्ट को।
- यूनिट 1 को पहले पकड़ें 100 अंक हैं हर टॉपिक के नोट्स छोटे और अपनी भाषा में बनाएँ।
- शिक्षण कला को रोज़ थोड़ा समय दें– बाल विकास, सीखने के सिद्धांत और मूल्यांकन की अवधारणाएँ समझने हैं।
- नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए अंतिम 10 मिनट अनुमान के लिए रखें।
- करेंट अफेयर्स रोज़ 15 मिनट– सिर्फ 5 अंक हैं।
Best Books For Bihar STET Exam 2026
- पेपर 1 के विषय: कक्षा 9वीं-12वीं की NCERT किताबें पढ़े, फिर स्नातक स्तर की किताबों से अध्यन करे।
- पेपर 2 के विषय: स्नातकोत्तर स्तर की मानक पुस्तकें लें और सिलेबस PDF से मिलान करे।
- शिक्षण कला: B.Ed पाठ्यक्रम की बाल विकास और शिक्षण-शास्त्र की किताबें या अच्छे नोट्स से पढाई करे.
- सामान्य ज्ञान, गणित व तर्क: कोई एक अभ्यास पुस्तक चुनें और उसी को पूरा करें कई किताबें बदलने से अभ्यास बिखरता है।
Bihar STET Syllabus 2026 FAQ :-
1. Bihar STET में कुल कितने प्रश्न आते हैं?
हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं, जो 150 अंकों के हैं। परीक्षा 150 मिनट की होती है।
2. क्या Bihar STET में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं। रिपोर्टों के अनुसार गलत उत्तर पर अंक नहीं कटते।
3. क्या STET में PET या PMT होता है?
नहीं। यह फिजिकल टेस्ट नहीं, बल्कि लिखित CBT परीक्षा है। PET/PMT पुलिस जैसी भर्तियों का हिस्सा है।
4. सामान्य श्रेणी के लिए पास होने के अंक कितने हैं?
सामान्य श्रेणी के लिए 50%, यानी 150 में से 75 अंक चाहिए। अन्य श्रेणियों के अंक ऊपर तालिका में हैं।
5. क्या STET पास करने पर नौकरी पक्की हो जाती है?
नहीं। यह सिर्फ पात्रता है। नियुक्ति के लिए अलग भर्ती प्रक्रिया होती है। हाँ, प्रमाणपत्र आजीवन मान्य रहता है।
6. पेपर 1 और पेपर 2 में क्या अंतर है?
पेपर 1 कक्षा 9-10 के शिक्षकों के लिए है और स्नातक स्तर पर आधारित है। पेपर 2 कक्षा 11-12 के लिए है और स्नातकोत्तर स्तर पर आधारित है।
CTA
परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट जैसे हर अपडेट की सबसे पहले जानकारी पाने के लिए naukristatus.in को बुकमार्क कर लें इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल हो तो कमेंट में बताएँ।
