इस लेख में Navy SSR और AA की लिखित परीक्षा का Indian Navy SSR AA Syllabus 2026 PDF Download, परीक्षा पैटर्न, सिलेक्शन के चरण (CBT, PET, मेडिकल), कट ऑफ और तैयारी की रणनीति बताता है।
Navy SSR और AA में क्या फ़र्क़ है?
SSR (Senior Secondary Recruit) और AA (Artificer Apprentice) दोनों नौसेना के सेलर पद हैं और दोनों की लिखित परीक्षा एक जैसी होती है।
फ़र्क़ सिर्फ चयन के तरीके में है AA की भर्ती अखिल भारतीय स्तर पर होती है जबकि SSR की भर्ती राज्यवार मेरिट पर आधारित होती है।
Indian Navy SSR AA selection Process :-
चयन के तीन चरण है :-
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT): चार विषयों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न।
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PET): दौड़ और व्यायाम।
- मेडिकल टेस्ट :-
- मेरिट लिस्ट – अंतिम चयन लिखित परीक्षा, PFT और मेडिकल फिटनेस तीनों के आधार पर बनी
Navy SSR AA Exam Pattern :-
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| English | 25 | 25 |
| Science | 25 | 25 |
| Mathematics | 25 | 25 |
| General Knowledge | 25 | 25 |
| कुल | 100 | 100 |
- प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में आता है।
- समय 60 मिनट है .
- हर सही उत्तर पर 1 अंक और हर ग़लत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होती है।
- प्रश्नों का स्तर 10+2 का रहता है।
Indian Navy SSR, AA Syllabus in Hindi 2026 :-
Indian Navy SSR, AA Syllabus in Hindi में समझें तो 12वीं स्तर के चार विषयों का है जिसमे English, Science, Maths और General Knowledge विषय है बस इन्हें सही क्रम में और सही तरह से पढ़ना है।
इस लेख में सिलेबस के साथ पैटर्न, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल, कट ऑफ का तर्क, किताबें और तैयारी के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
Science (Physics, Chemistry और Basic Science)
इसमें मुख्यतः NCERT कक्षा 11 और 12 के Physics, Chemistry और Maths के अध्याय आते हैं।
- Physics: Kinematics, Laws of Motion, Work-Energy-Power, Heat and Thermodynamics, Oscillations and Waves, Current Electricity, Magnetism, Electromagnetic Induction, Alternating Current, Optics, Atomic Nucleus, Semiconductor Devices।
- Chemistry: Atomic Structure, Chemical Bonding, States of Matter, Periodic Table, Acids-Bases-Salts, Metals and Non-Metals, Carbon and its Compounds।
- Basic Science: भोजन और पोषण, स्वास्थ्य, मानव रोग और बेसिक कंप्यूटर।
Mathematics
Sets, Relations and Functions, Logarithms, Complex Numbers, Quadratic Equations, Sequences and Series, Trigonometry, Permutations-Combinations, Binomial Theorem, Matrices-Determinants, Straight Lines, Circles, Conic Sections, Vectors, 3D Geometry, Limits, Differentiation, Integration, Probability और Statistics।
English
Passage, Prepositions, Sentence Correction, Active-Passive, Direct-Indirect, Tenses, Punctuation, Synonyms-Antonyms, Determiners, Pronouns और Phrasal Verbs। व्याकरण का यह हिस्सा अभ्यास से ही पकता है।
General Knowledge
भारत का इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन, भूगोल (नदियाँ, पर्वत, बंदरगाह, मिट्टी), संविधान, राष्ट्रीय प्रतीक, खेल, रक्षा और युद्ध, पुरस्कार और लेखक, संक्षिप्त नाम और Current Affairs।
इसके साथ Reasoning के प्रश्न (Coding-Decoding, Series, Spellings) भी आते हैं।
Indian Navy SSR AA PET और PMT: शारीरिक परीक्षा
| टेस्ट | पुरुष | महिला |
|---|---|---|
| 1.6 किमी दौड़ | 6 मिनट 30 सेकंड | 8 मिनट |
| Squats (उठक-बैठक) | लागू | लागू |
| Push-ups | लागू | लागू |
| Bent Knee Sit-ups | लागू | लागू |
महत्वपूर्ण: केवल लिखित परीक्षा पास करना पर्याप्त नहीं है। PET में निर्धारित सभी शारीरिक परीक्षणों में सफल होना जरूरी है।
PMT (Medical & Physical Measurement)
| शारीरिक मानक | पुरुष | महिला |
|---|---|---|
| न्यूनतम ऊँचाई | 157 सेमी | 152 सेमी |
| सीने का न्यूनतम फुलाव | 5 सेमी | — |
| दूर की दृष्टि (Eyesight) | आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार | आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार |
नोट: आँखों की दूर की दृष्टि के मानकों को आवेदन/परीक्षा से पहले वर्तमान आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जरूर जाँच लें।
Best Books for Indian Navy SSR AA exam:-
- Physics, Chemistry, Maths: NCERT कक्षा 11-12, यही आधार है। पिछले साल के प्रश्नों के साथ NCERT पढ़ना पर्याप्त माना गया है।
- English: Wren & Martin जैसी कोई मानक ग्रामर बुक और रोज़ का एक Passage।
- GK: Lucent जैसी सामान्य ज्ञान की संकलित किताब और रोज़ का अख़बार।
- अभ्यास: Navy SSR/AA पर आधारित प्रैक्टिस सेट और मॉक टेस्ट।
Navy SSR AA exam की तैयारी कैसे करे?
- सोमवार से शुक्रवार: रोज़ Maths और Science के 2-2 घंटे, और English का एक Passage।
- शनिवार: एक पूरा 60 मिनट का मॉक, फिर उसका विश्लेषण।
- रविवार: GK और Current Affairs का रिवीज़न।
- रोज़ सुबह: दौड़ और व्यायाम। PET को आख़िरी महीने पर मत छोड़िए।
निष्कर्ष :-
SSR और AA की तैयारी में सिलेबस 12वीं स्तर का है। जो की सिलेबस को चार हिस्सों में बाँटिए और हर हिस्से की तारीख़ तय कीजिए।
Indian Navy SSR AA Syllabus FAQ :-
1. क्या SSR और AA का सिलेबस एक ही है?
लगभग एक जैसा है लिखित परीक्षा में यही चार विषय आते हैं। AA में PCM ज़्यादा रहती है।
2. क्या सिर्फ़ NCERT से तैयारी हो जाएगी?
Science और Maths के लिए NCERT काफ़ी मज़बूत आधार है। English और GK के लिए अलग अभ्यास और रोज़ के Current Affairs ज़रूरी हैं।
3. क्या फिजिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य है?
हाँ, यह क्वालिफाइंग है। इसे पास किए बिना चयन नहीं होता।
4. SSR AA exam में नेगेटिव मार्किंग कितनी है?
हर ग़लत उत्तर पर 0.25 अंक कटते हैं।
CTA
अगला नोटिफिकेशन आते ही अपडेट पाने के लिए naukristatus.in को बुकमार्क कर लें। वहाँ Navy और दूसरी भर्तियों की ताज़ा जानकारी मिलती रहेगी।
