यह लेख Bihar Police Constable Syllabus विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और PET के बारे में समझाने वाले है इसके साथ में तैयारी की रणनीति, किताबें और पिछले साल के पेपर के बारे में बताने वाले है।
इसमें आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल सिलेबस इन हिंदी में विषयवार मिलेगा इसके साथ परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, PET के अंक और तैयारी की रणनीति भी दी रखी है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल Exam Overview : –
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| आयोजक | केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद (CSBC), बिहार |
| प्रश्न | 100 बहुविकल्पीय (MCQ) |
| कुल अंक | 100 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक) |
| समय | 2 घंटे |
| मोड | OMR आधारित |
| निगेटिव मार्किंग | नहीं |
| क्वालिफाइंग अंक | 30% |
| स्तर | 10वीं (मैट्रिक) |
| आधिकारिक साइट | csbc.bihar.gov.in |

Bihar Police Constable Selection Process :-
चयन कई चरणों में होता है:
- लिखित परीक्षा: केवल क्वालिफाइंग इसमें 30% अंक लाने पर आप अगले चरण में जाते हैं।
- PMT (शारीरिक माप परीक्षण): ऊंचाई और सीना जांचे जाते हैं।
- PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा): 100 अंकों की, और फाइनल मेरिट इसी पर आधारित है।
- दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल।
Bihar Police Constable Exam Pattern :-
| भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
| भाग- अ | english and hindi Grammar मान्य ज्ञान & करेंट अफेयर्स | 50 | 50 | |
| भाग– ब | विज्ञान, राजनीति, भूगोल, इतिहास, गणित, अर्थशास्त्र (वैकल्पिक के रूप में दो विषय चुनें) | (25+25)=50 | 50 | |
| कुल | 100 | 100 | 2 घंटा |
- यह परीक्षा वस्तुनिष्ट प्रश्न (Mcq Type) आधारित होगी.
- हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।
- इस परीक्षा के लिए आपको 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा में आपको 100 अंकों के 100 प्रश्न दिए जाएंगे।
- 1/5 यानि .20 का Negative marking है।
Bihar Police Constable Syllabus 2026 In Hindi :-
हिंदी
वर्णमाला, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय, तत्सम-तद्भव, देशज-विदेशी शब्द, संधि, समास, पर्यायवाची, विलोम, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, वाक्य शुद्धि, वर्तनी शुद्धि, मुहावरे-लोकोक्तियां और गद्य-पद्य बोध।
English
Parts of Speech, Tenses, Articles, Prepositions, Synonyms-Antonyms, One-word Substitution, Error Detection, Fill in the Blanks, Idioms and Phrases, Comprehension और Basic Translation।
गणित
संख्या पद्धति, LCM-HCF, सरलीकरण, प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, औसत, लाभ-हानि, छूट, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, समय-कार्य, पाइप-टंकी, समय-चाल-दूरी, क्षेत्रमिति और बेसिक सांख्यिकी।
सामान्य विज्ञान
- भौतिकी: गति, बल, न्यूटन के नियम, कार्य-ऊर्जा-शक्ति, गुरुत्वाकर्षण, ध्वनि, प्रकाश, विद्युत, चुंबकत्व, ऊर्जा के स्रोत।
- रसायन: पदार्थ, परमाणु-अणु, रासायनिक अभिक्रियाएं, अम्ल-क्षार-लवण, धातु-अधातु, कार्बन और उसके यौगिक।
- जीव विज्ञान: कोशिका, ऊतक, मानव शरीर के तंत्र, विटामिन, रोग, पर्यावरण और प्रदूषण।
सामाजिक विज्ञान
- इतिहास: प्राचीन सभ्यताएं, मध्यकाल, 19वीं सदी की भारतीय जागृति, 1857 का विद्रोह, राष्ट्रवादी आंदोलन (1918 से 1947), विभाजन और स्वतंत्रता।
- राजनीति विज्ञान: भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार-कर्तव्य, संसद, राज्य विधानमंडल, चुनाव प्रणाली, न्यायपालिका, पंचायती राज और बिहार में स्थानीय स्वशासन।
- भूगोल: भौतिक और मानव भूगोल, भारत की नदियां-जलवायु-मिट्टी, आर्थिक भूगोल और बिहार का भूगोल।
- अर्थशास्त्र: बुनियादी अवधारणाएं, मांग और उपभोक्ता व्यवहार, राष्ट्रीय आय, 1991 के बाद के आर्थिक सुधार, बिहार और भारत की अर्थव्यवस्था की चुनौतियां।
सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, बिहार करेंट अफेयर्स, बिहार का इतिहास-भूगोल-संस्कृति, पुरस्कार, पुस्तकें-लेखक, खेल, नियुक्तियां और सरकारी योजनाएं।
—- >>> Bihar Police Constable Syllabus 2026 पीडीऍफ़ डाउनलोड हिंदी में
Bihar Police Constable physical Test PET :-
| इवेंट | दौड़ | अंक |
|---|---|---|
| दौड़ | पुरुष 1.6 किमी- महिला 1 किमी | 50 |
| गोला फेंक | 25 | |
| ऊंची कूद | 25 |
दौड़:
- पुरुष 1.6 किमी और महिला 1 किमी।
- पुरुषों को 5 मिनट से कम में दौड़ पूरी करने पर 50 अंक मिलते हैं।
- हर 20 सेकंड की देरी पर 10 अंक घटते हैं, और 6 मिनट पर 20 अंक मिलते हैं।
- महिलाओं के लिए यही पैमाना 4 मिनट से शुरू होकर 5 मिनट तक चलता है।
गोला फेंक:–
- पुरुषों के लिए 16 से 17 फीट पर 9 अंक और 20 फीट से ज्यादा पर पूरे 25 अंक।
- महिलाओं के लिए 12 से 13 फीट पर 9 अंक और 16 फीट से ज्यादा पर 25 अंक।
ऊंची कूद:
- पुरुषों के लिए 4 फीट पर 13 अंक और 5 फीट पर 25 अंक।
- महिलाओं के लिए 3 फीट पर 13 अंक और 4 फीट पर 25 अंक।
बिहार पुलिस कांस्टेबल के तैयारी के टिप्स :-
- पहले सिलेबस, फिर किताब: ऊपर की सिलेबस प्रिंट करके हर टॉपिक पर टिक लगाके तैयारी करे.
- कमजोर विषय से शुरुआत: आमतौर पर गणित और अंग्रेजी में समय ज्यादा लगता है, इसलिए इन्हें रोज़ सुबह दीजिए।
- सुबह दौड़, शाम पढ़ाई: दोनों को अलग-अलग स्लॉट में रखिए ताकि थकान पढ़ाई पर हावी न हो।
- करेंट अफेयर्स रोज़ 30 मिनट: पिछले 6 से 8 महीने का बिहार और राष्ट्रीय कवरेज काफी रहता है।
- साप्ताहिक मॉक: 2 घंटे की समय-सीमा में पूरा पेपर हल कीजिए और गलतियों की अलग कॉपी बनाइए।
Bihar Police Constable previous year paper pdf :-
पिछले साल के पेपर हल करने से पहले देखिए कि किस विषय से कितने प्रश्न आते हैं और कौन-से टॉपिक बार-बार प्रश्न आते है।
जैसे हिंदी में व्याकरण, गणित में प्रतिशत और लाभ-हानि, और GK में बिहार से जुड़े प्रश्न आते है इसलिए CSBC की आधिकारिक उत्तर कुंजी से मिलान करना न भूलें।
यदि आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल के पुराने प्रश्न पत्र पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गयी लिंक से आप डाउनलोड कर सकते है :-
बिहार पुलिस तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स :-
- NCERT और बिहार बोर्ड की कक्षा 6 से 10 की किताबें: विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की है।
- गणित: आर.एस. अग्रवाल जैसी कोई एक प्रचलित किताब चुनिए और उसी से अभ्यास कीजिए।
- हिंदी और English: कोई एक मानक व्याकरण की किताब और रोज़ कुछ पैराग्राफ़ का अभ्यास।
- बिहार GK: बिहार से जुड़ी किसी अपडेटेड किताब के साथ हाल की खबरें।
निष्कर्ष
बिहार पुलिस कांस्टेबल का सिलेबस 10वीं स्तर का है और लिखित परीक्षा पहला पड़ाव है जबकि मेरिट PET से बनती है। इसलिए पढ़ाई और दौड़ की तैयारी साथ-साथ शुरू कीजिए।
आज ही इस सिलेबस को देखकर अपना कमजोर विषय की अच्छे से तैयारी कीजिये और कल सुबह की दौड़ का समय तय कीजिए।
Bihar Police Constable Syllabus FAQ :-
1. बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में कितने प्रश्न आते हैं?
100 बहुविकल्पीय प्रश्न, हर प्रश्न 1 अंक का, समय 2 घंटे।
2. क्या निगेटिव मार्किंग है?
नहीं। गलत उत्तर पर अंक नहीं कटते।
3. क्या लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं?
सामान्य श्रेणी में नहीं। लिखित परीक्षा क्वालिफाइंग (30%) है और मेरिट PET के 100 अंकों से बनती है। कुछ कोटे में नियम अलग हो सकते हैं।
4. PET में सबसे ज्यादा अंक किस इवेंट में हैं?
दौड़ में, कुल 50 अंक।
5. बिहार पुलिस कांस्टेबल सिलेबस का आधिकारिक PDF कहां मिलेगा?
CSBC की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन के साथ।
CTA
अपडेट नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की खबरें सबसे पहले पाने के लिए naukristatus.in पर आते रहिए। तैयारी के लिए यह पेज बुकमार्क कर लीजिए।
